IND vs SL 3rd T20 : श्रीलंका को 91 रन से टीम इंडिया ने हराकर... - CG Sandesh

IND vs SL 3rd T20 : श्रीलंका को 91 रन से टीम इंडिया ने हराकर, सीरीज पर 2-1 से किया कब्ज़ा

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए 3 मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला आज राजकोट में खेला गया। इस मैच को इंडिया ने 91 रनों से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 137 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस मैच के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 112 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके। इस सीरीज के पहले मुकाबले में कड़ी टक्कर के बाद टीम इंडिया ने 2 रन से बाजी मारी थी। वहीं दूसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम 16 रनों से जीत गई थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें