छत्तीसगढ़ : शक्कर कारखाना में श्रमिक की मौत, कलेक्टर ने जांच ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : शक्कर कारखाना में श्रमिक की मौत, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में काम के दौरान श्रमिक की हुई मौत को बहुत गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने इस पूरे घटना की श्रमिकों से जुड़े हेल्थ सैप्टी सहित हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए है। घटना की जांच करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम भी बनाई गई है। कलेक्टर ने शक्कर कारखाना के एमडी से पूरे घटना की जानकारी ली।कलेक्टर ने श्रम जिला अधिकारी को भी जांच करने कहा है।

एमडी सतीश पाटले ने बताया कि यह घटना आज भोर सुबह की है। मृतक श्रमिक डेली विजेस पर कार्यरत था। घटना के बाद तत्कालीन सहायता के रूप में तत्काल 1 लाख रुपए चेक उनके परिजनों को दी गई है। कलेक्टर ने कहा घटना से जुड़े सुरक्षा मानकों सहित सभी पहलुओं पर पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच की जाएगी। नियमानुसार मृतक परिवार को सहायता की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें