शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर बसना और सांकरा पुलिस की कार्यवाही.
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र में ग्राम झांपीमहुआ से सांई सरायपाली के बीच तथा सांकरा थाना अंतर्गत तिलंजनपुर से चैरीडीपा सावीत्रुपुर मार्ग पर अवैध शराब की सुविधा देने वाले दो लोगों पर आबकारी एक्ट 36(सी) की कार्यवाही की गयी है.
जिसमे 6 जनवरी को भंवरपुर चौकी के झांपीमहुआ और सांई सरायपाली के बीच जयलाल यादव पिता दुखीराम यादव उम्र 21 साल को आम लोगो शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
सांकरा थाना अंतर्गत तिलंजनपुर से चैरीडीपा सावीत्रुपुर मार्ग पर आरोपी मंगलू निराला पिता टकलू उम्र 62 आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें