सरायपाली : 1 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने 7 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रोहिना मोड़ के पास तीन व्यक्ति को एक थैला में बिक्री हेतु अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया, जहां पर तीन व्यक्ति रघुमणी साहू पिता कुमार साहू उम्र 45 साल साकिन रोहिना थाना सरायपाली, शंकर दास पिता किशन दास उम्र 47 साल निवासी रोहिना थाना सरायपाली व उद्धव जगत पिता शौकीलाल जगत उम्र 55 साल निवासी रोहिना के पास से एक थैला में 1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 20,000 रूपये को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20(b) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने से धारा 20(b) NDPS Act कायम कर विवेचना में लिया गया.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें