सरायपाली : छिबर्रा मोड़ के पास दो मोटरसायकल की भिड़त, मामला दर्ज
सरायपाली थाना अंतर्गत छिबर्रा मोड़ के पास दो मोटरसायकल की भिड़त होने पर मामला दर्ज करवाया गया है.
ग्राम अर्जुण्डा निवासी संजय भोई ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर को जब वह अपने मोटर सायकल बजाज सीटी 100 में तोरेसिंहा से अपने गांव अर्जुण्डा जा रहा था, तो शाम को लगभग 06:00 बजे ग्राम छिबर्रा मोड़ गिट्टी क्रेशर के पास सामने सरायपाली की ओर से आ रही मोटर सायकल चालक ग्राम कुसमीसरार निवासी अर्जन सेठ अपने मोटर सायकल को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसकी मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह गिर गया तथा उसके दाहिने पैर में चोट आया है. जिसके बाद वह किशोरी नर्सिग होम बरगढ जाकर अपना इलाज कराया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक अर्जुन सेठ के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें