तुमगांव : पुरानी बात को लेकर भतीजे ने चाचा के सिर पर डंडे से... - CG Sandesh

तुमगांव : पुरानी बात को लेकर भतीजे ने चाचा के सिर पर डंडे से किया हमला.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम तेन्दूवाही में पुरानी बात को लेकर भतीजे ने चाचा को उसके सर पर अपने हाथ में रखे डंडे से मार दिया. जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

मंथीर साहू ने पुलिस को बताया कि 7 जनवरी को शाम के 06:40 बजे वह गायत्री भवन के पास खड़ा था तो उसका भतीजा रोशन साहू एवं छोटा भाई नीलकंठ साहू दोनो आये और पुरानी बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगे. जिसे प्रार्थी ने मना किया तो उसके भतीजा रोशन साहू अपने हांथ में रखे डण्डा से एवं छोटा भाई नीलकंठ साहू को हांथ मुक्का से मारपीट किया. जिससे उसके सिर में चोंट आया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोशन साहू और नीलकंठ साहू के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें