महासमुंद : पत्नी को काम पर जाने मना किया तो बेटों ने की मारप... - CG Sandesh

महासमुंद : पत्नी को काम पर जाने मना किया तो बेटों ने की मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में अपनी पत्नी को खदान में काम पर जाने को मना करने पर उसके दो बेटों ने उसे माँ-बहन की गाली देते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी.    

किसलाल यादव ने पुलिस को बताया कि 7 जनवरी को सुबह 8 बजे वह अपनी पत्नी विश्वमासा बाई को खदान में काम करने के लिए जाने से मना किया तो उसके लड़के सुरेश यादव,  डिगेश यादव उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली बकते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं जान से मारने धमकी दिये.

मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डिगेश यादव और सुरेश यादव के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें