महासमुंद : खेत में जोताई करने के दौरान तीन लोगों ने पहुंचकर ... - CG Sandesh

महासमुंद : खेत में जोताई करने के दौरान तीन लोगों ने पहुंचकर की मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम नांदगांव के खेत में जोताई करने के दौरान एक व्यक्ति से तीन लोगों ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

हेमंत बोथरा ने पुलिस को बताया कि 5 जनवरी को सुबह उसके नांदगांव में स्थिति खेत को ट्रेक्टर से जोताई करवा रहा था, तो करीब सुबह 09.00 बजे महेन्द्र कुमार जैन, अशोक ध्रुव एवं भगेला धोबी तीनों आकर इसे यह खेत मेरे कब्जे का जमीन है, तुम इस खेत को कैसे जोताई कर रहे हो कहकर माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये तीनों व्यक्ति मारपीट किये, जिससे हेमंत को चोट लगी.

मामले की शिकयत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें