नारायणपुर में हुई धर्मपरिवर्तन को लेकर  झड़प के मामले में पा... - CG Sandesh

नारायणपुर में हुई धर्मपरिवर्तन को लेकर झड़प के मामले में पांच और लोग गिरफ्तार…

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले में कथित धर्मपरिवर्तन को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के सिलसिले में पुलिस ने रविवार को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने बताया कि एदका थाना क्षेत्र के गोरा गांव में एक जनवरी को हुई इस घटना के सिलसिले में अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने तीन जनवरी को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को गिरफ्तार किये गये पांच लोगों की पहचान नारायणपुर निवासियों- प्रेमसागर नेताम (48), लच्छु कारांगा (32), संतुराम दुग्गा (35), पुनुराम दुगगा (45) और राजमन कारांगा (46) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सभी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि आदिवासियों, आदिवासी इसाइयों और पुलिस पर हुए कथित हमलों के संबंध में तीनों की तहरीर पर एदका थाने में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें