बसना : 16 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : 16 लीटर महुआ शराब जप्त

8 जनवरी को बसना थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के तहत कुल तीन मामलों में कार्यवाही की गयी है. इसमें भंवरपुर क्षेत्र के लीमदरहा से बीरेन्दडबरी मार्ग रोड पर आरोपी कन्हैया यादव पिता कलप राम उम्र 52 साल निवासी बीरेन्दडबरी, से अवैध रूप शराब बिक्री करने वास्ते रखे 4 लीटर महुवा शराब कीमती 800 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.

हाड़ापथरा गोठान के पास आरोपी रोहीत साव पिता श्रीकुमार साव उम्र 26 साल निवासी आमापाली के साथ टिकेश्वर साव उम्र 24 वर्ष,  सरजीत राणा उम्र 34 वर्ष को अवैध रूप 8000 लीटर महुआ शराब कीमती 1600 रू. के साथ CG 06 GP 2311 कीमती 15000 रू. में परिवहन करते पकड़ा गया जिसे जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

ग्राम आमापाली चौक पर आरोपी बंसत मिरी पिता परमानंद उम्र 33 साल निवासी गढ़फुलझर को अवैध रूप से रखे बिक्री करने वास्ते 4 लीटर महुवा शराब कीमती 800 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

कोमाखान पुलिस ने 8 जनवरी की माल धक्का के सामने कोमाखान में आरोपी हेमलाल सोनी पिता दुर्गा प्रसाद उम्र 55 साल को अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें