महासमुंद : विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर
महासमुंद थाना क्षेत्र के बिरकोनी में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
ग्राम बासिन गरियाबंद निवासी पप्पू कोसरे ने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी के शाम 07 बजे वह ग्राम परसवानी टाईल्स फैक्ट्री से काम करके अपने मोटर सायकल क्र0 CG 04 CA 9806 से अपने घर ग्राम बासिन जा रहा था, इसी दौरान ग्राम बिरकोनी एनएच 53 में तुमगांव तरफ से ट्रक क्र0 WB 23 F 7223 का चालक विपरीत दिशा मे अपने वाहन को तेज चलाते हुये लाकर मोटर सायकल को ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे प्रार्थी के पैर मे चोट आया व मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद दोषी वाहन चालक अपने वाहन को लेकर भाग गया, आसपास के लोग 108 की सहायता से प्रार्थी को जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर आये.मामले की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध 279, 337 धारा भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें