सरायपाली : ट्रक के पलटने से उसमे बैठे व्यक्ति की दबकर हुई मौत.
सरायपाली थाना अंतर्गत खपरीडीह पुलिया के पास एक ट्रक के पलटने से उसमे बैठे व्यक्ति की दबकर मौत हो गयी. जिसपर अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
पुलिस को बताया कि 8 जनवरी को प्रदुम्न प्रधान ट्रक क्रमांक CG 13 LA 3345 में बैठकर अन्नपुर्णा राईस इण्डस्ट्रीज जोगनीपाली आ रहा था इसी दौरान ग्राम खपरीडीह पुलिया के पास ट्रक पलटने से प्रदुम्न की उसमें दबकर मौत हो गयी.
बताया गया कि ट्रक क्रमांक CG 13 LA 3345 के चालक द्वारा बेलमुण्डी से अन्नपुर्णा राईस इण्डस्ट्रीज आते समय अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर खपरीडीह पुलिया के पास पलटा देने से ट्रक में बैठे प्रदुम्न दब जाने से उसकी मृत्यु हो गयी. जिसपर आरोपी चालाक के विरुद्ध अपराध धारा 304(ए) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें