कांग्रेस विधायक का बेटा गैंगरेप मामले में गिरफ्तार… - CG Sandesh

कांग्रेस विधायक का बेटा गैंगरेप मामले में गिरफ्तार…

 जयपुर: राजस्थान के दौसा से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक उर्फ दिलीप मीणा को गैंगरेप मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे 13 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया गया है। ये मामला फरवरी 2021 में दौसा में नाबालिग से हुए गैंगरेप से जुड़ा है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कही ये बात


कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे की गिरफ्तारी मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री ने इस मामले में संरक्षण देने की काफी कोशिश की है।

बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ बोले- विधायको के पाप सामने आने लगे

बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सत्ता के मद में चूर विधायकों के पाप सामने आने लगे हैं। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर उन्होंने कहा कि दिल से दिल नहीं जुड़ा, हाथ से हाथ कैसे जुड़ेगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें