महासमुंद : मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी की चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद : मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी की चोरी.

महासमुंद के वार्ड नंबर 13 में एक मंदिर से दान पेटी के चोरी होने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.    

भावेश राजा ने पुलिस को बताया कि गुजराती समाज महासमुन्द का वार्ड न. 13 पंजाबी पारा में गुरूद्वारा के पीछे भवन है, उक्त समाज के भवन में दुर्गा माता का एक मंदिर है, मंदिर मे एक दान पेटी रखी रहती है, जिसमे दान स्वरूप श्रद्वालू लोग रूपये पैसे डालते है.

भावेश ने बताया कि भवन व मंदिर की देख रेख हेतु केयर टेकर महेश भाई सोलंकी अपनी पत्नि के साथ समाज परिसर मे ही निवास करते है, जहाँ 8 जनवरी की दरमियानी रात को मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर की दान पेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया. चोरी की जानकारी 9 जनवरी को मिली बताया गया कि मंदिर की दान पेटी मे अंदाजन 1000 से 2000 रूपये रहे होगे.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें