बसना : घर लौट रहे किसान को मोटर सायकल ने मारी ठोकर, मामला दर... - CG Sandesh

बसना : घर लौट रहे किसान को मोटर सायकल ने मारी ठोकर, मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भूकेल में शाम को पैदल घर लौट रहे किसान को मोटर सायकल ने ठोकर मार दिया, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 सितम्बर को शाम करीब 7 बजे ग्राम भुकेल का शोभीत राम पटेल खेत की तरफ से घुमकर पैदल घर वापस आ रहा था, तभी भूकेल स्कुल के पास उसे मोटर सायकल क्रं. CG 06 GU 3064 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए शोभित राम को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसे सिर एवं कमर में चोंटे लगने ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल बसना लाने पर रिफर कर दिया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें