तुमगांव : वीडियो बनाने से मना करने पर की मारपीट. - CG Sandesh

तुमगांव : वीडियो बनाने से मना करने पर की मारपीट.

तुमगांव थाना क्षेत्र के कुमारी होटल में चाय पीने के दौरान एक व्यक्ति चाय पीने वाले तथा उसकी बाइक का विडियो बनाने लगा, जिसे मना करने पर मारपीट एवं गाली गलौच की गयी, मामला पुलिस की शिकायत में दर्ज करवाया गया है.  

टिकेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि 9 जनवरी के करीबन 11.00 बजे जब वह कुमारी होटल में चाय पी रहा था तो उसी समय उसके गांव का डिगेश्वर साहू उसका एवं उसकी गाड़ी का वीडियो बना रहा था, जिसे उसके द्वारा मना करने पर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट किया, जिससे टिकेश्वर को चोंट आया है.

मामले की शिकायत पर आरोपी डिगेश्वर साहू के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें