दंतैल हाथी ने युवक पर किया हमला, पटक-पटक कर ली जान - CG Sandesh

दंतैल हाथी ने युवक पर किया हमला, पटक-पटक कर ली जान

जशपुर। जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में ग्राम पंचायत रेडे बिच्छीकानी जंगल के पास एक नर दंतैल हाथी ने युवक को कुचलकर मार डाला। युवक के शव के साथ बहुत देर तक हाथी खेलता रहा। मौके पर वनकर्मी भी पहुंचे और हाथी को खदेड़ने की कोशिश की। फिलहाल दंतैल हाथी के मूवमेंट पर वन विभाग नजर बनाए हुए है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 8 जनवरी को सराईटोला निवासी बुद्धनाथ पैंकरा (32 वर्ष) अपने रिश्तेदार के यहां पेमला हर्राबाहर गया हुआ था। साइकिल से लौटते हुए उसका सामना दंतैल हाथी से हो गया। हाथी देखकर युवक दहशत में आ गया और साइकिल छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसे दौड़ाकर साइकिल सहित उठाकर पटक दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


इसके बाद भी हाथी ने युवक के शव को नहीं छोड़ा, बल्कि उसे उछाल-उछालकर उसके साथ घंटों खेलता रहा। बाद में वहीं पर क्षत-विक्षत लाश छोड़कर जंगल में चला गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर टूटी हुई साइकिल भी बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया है। दंतैल हाथी उस इलाके में मौजूद है, इसलिए वन विभाग उसके मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें