JOB : 12 जनवरी को 603 पदों में भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प... - CG Sandesh

JOB : 12 जनवरी को 603 पदों में भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प , 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के नियोजकों के लिए 603 पद के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह प्लेसमेंट कैम्प 12 जनवरी को रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक आयोजित होगा।




8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एलआईसी महासमुंद, श्रीराम फाइनेंस महासमुंद, टैंगो सिक्युरिटी एवं अलर्ट एसजीएक लिमिटेड रायपुर द्वारा मार्केटिंग के 14 पद, फील्ड ऑफिसर के 07 पद, अकाउंटेंट के 10 पद, सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 09 पद, हेड गार्ड के 06 पद, गन मैन के 02 पद, सेक्युरिटी गार्ड के 450 पद, एलआईसी एजेंट के 100 पद एवं बीडीएस/बीडीई के लिए 8वी से 12वीं, स्नातक पास आवेदकों की भर्ती 8 हजार से 15 हजार या इससे अधिक के मासिक वेतन पर की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ अपनी उपस्थिति देना होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें