नर भालू का खेत में मिला शव, शरीर के कई अंग गायब - CG Sandesh

नर भालू का खेत में मिला शव, शरीर के कई अंग गायब

सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर में एक नर भालू का शव मिला है। भालू के कई अंग गायब बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची है और जांच पड़ताल में जुटी गई है।



जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर वन विभाग निगम के केदारपुर के एक खेत में नर भालू का शव मिला है। भालू की मौत एक दो दिन पूर्व होना बताया जा रहा है। भालू के शव मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने भालू के शव का पीएम कराया, जिसमें ये बात सामने आई कि भालू के शरीर के कई अंग गायब है, जो जांच का विषय है। वहीं भालू की मौत कैसे हुई इसकी जांच में वन विभाग की टीम जुट गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें