महासमुंद : फोन आने पर बात करने के लिए मोटर सायकल किया खड़ी, हो गयी चोरी
महासमुंद थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से मोटर सायकल की चोरी होने पर अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध किया गया है.
जिसमे ग्राम घोड़ारी के कार्तिक मंडल ने पुलिस को बताया कि 4 नवम्बर को वह अपनी मुर्गा दुकान बंद कर सामने अपनी मोटरसायकल खड़ी कर अपनी माँ का ईलाज कराने रायपुर गया था, जहाँ से रात्रि करीब 9:00 बजे जब वह वापस अपने ग्राम घोड़ारी आकर अपने मुर्गा दुकान गया तो देखा की उसकी मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LJ 3870 वहां पर नही था, मोटर साकयल हिरो होण्डा सीबी साईन क्र0 CG 04 LJ 3870 कीमती 60000/- रूपये को कोई आज्ञत चोर चोरी कर ले जा चूका था.
ग्राम सांकरा निवासी संजय जगदल्ला ने पुलिस को बताया कि वह फायनेंस कंपनी महासमुंद में फिल्ड वर्क का काम करता है, 25 दिसंबर को वह मोटरसायकल हिरो HF Deluxe क्र0 CG 06 GP 5484 से ग्राम सिरगिडी पेमेंट लेने जा रहा था तभी संजय कानन महासमुंद के सामने मोबाईल में फोन आने से बात करने के लिए मोटर सायकल को खड़ी कर मोबाईल में बात करते-करते संजय कानन अंदर चला गया, और चाबी मोटर सायकल में ही लगा रह गया. जिसके बाद वह करीब 12 बजे वापस आया तो वहां उसकी मोटर सायकल किमती लगभग 20000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जा चूका था.