महासमुंद : हलवाई को महंगा पड़ा शादी में किये काम का पैसा मांगना, दर्ज हुई FIR
महासमुंद के एक हलवाई को अपने काम का पैसा मांगना पड़ गया, हलवाई द्वारा शादी में किये काम का पैसा माँगने पर उसके साथ अश्लील गाली गलौच कर मारपीट की गयी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गयी है.
वार्ड नं 14 गंजपारा निवासी अशोक कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह हलवाई का काम करता है, जिसे राकेश जैन निवासी बीटीआई रोड महासमुन्द के द्वारा शादी का आर्डर दिया था, जिसका काम 16 मई 2022 से 18 मई 2022 तक तीन का किया, जिसका कुल पैसा 7,75,000 रूपये हुआ था जिसमें से 40000 लाख दिया, बाकी बचत पैसा 275000 रूपये 10 जनवरी 2023 को उसे दुकान आकर ले जाना बोला था जिसे अशोक 10 जनवरी 2023 को 11:00 बजे पैसे मांगने गया तो उसे काहे का पैसा दूंगा कहकर माँ-बहन की गंदी गंदी अश्लील गालीयां देकर अपने लड़के राजा जैन राड के साथ मिलकर मारपीट किया और आज तुझे जान से मार देने की धमकी दिया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपों राकेश जैन और राजा जैन के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.