महासमुंद : मंदिर से दान पेटी चुराकर खर्च कर रहा था चिल्हर, म... - CG Sandesh

महासमुंद : मंदिर से दान पेटी चुराकर खर्च कर रहा था चिल्हर, मुखबीर की सुचना पर पुलिस ने पकड़ा

महासमुंद के गुजराती समाज भवन पंजाबी पारा के दुर्गा मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टूटा हुआ दान पेटी एवं चिल्हर नगदी रकम 1300 रूपयें जप्त जेल भेज दिया है आरोपी पूर्व में भी चोरी के अन्य प्रकरण में जेल जा चुक है.  

गुजराती समाज में रखे दान पेटी को चोरी होने के बाद पुलिस ने इसकी शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया था. जिसपर 10 जनवरी 23 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली एक लड़का चिल्हर पैसा (नोट-सिक्का) रखा है एवं खर्च कर रहा है.

उक्त सूचना पर सायबर सेल की टीम घेराबंदी कर युवक को सुभाष नगर महासमुंद में पकड़ा, जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम कस्तुरबा उर्फ चंदू उर्फ चंदवा सिन्हा पिता साधुराम सिन्हा उम्र 19 वर्ष सुभाष नगर महासमुंद निवासी होना बताया तथा 8 जनवरी 23 के रात्रि में गुजराती समाज भवन पंजाबी पारा महासमुन्द (दुर्गा मंदिर) का ताला तोड़कर दान पेटी चोरी करना तथा दान पेटी का ताला तोड़कर पेटी में रखे चिल्हर एवं नगदी नोट करीब 1300 रूपये को चोरी करना दान पेटी एवं चल्हर नगदी रकम को घर में छिपाकर रखना तथा कुछ रकम को खाने पीने में खर्च कर देना बताया.

पुलिस ने आरोपी कस्तुरबा उर्फ चंदू उर्फ चंदवा सिन्हा सा0 सुभाष नगर महासमुंद के कब्जे से टूटा हुआ दान पेटी, चिल्हर व नोट जुमला करीब 1300 रूपयें को जप्त कर गिरफ्तार कर आरोपी को रिमाण्ड पर जेल भेजा दिया है. आरोपी पूर्व में भी चोरी के अन्य प्रकरण में जेल जा चुका है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें