बसना, सांकरा और कोमाखान में आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्यवाही... - CG Sandesh

बसना, सांकरा और कोमाखान में आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्यवाही.

10 जनवरी को महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आबकारी एक्ट के तहत कुल 5 मामले दर्ज किये गए हैं, जिसके सबसे अधिक बसना पुलिस की कार्यवाही है.  

बसना पुलिस ने आबकारी एक्ट 34 (2) की कार्यवाही करते हुए ग्राम बानीपाली में आरोपी श्रीधर साहू पिता प्यारे लाल साहू उम्र 40 साल को उसके घर से अवैध रूप शराब बिक्री करने वास्ते रखे 7.2 लीटर अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 4800 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

बसना पुलिस ने आबकारी एक्ट 34 (ए) के तहत ग्राम बिछिया में आरोपी गौतम सिदार पिता कृष्णा सिदार उम्र 28 साल को उसके घर में अवैध रूप शराब बिक्री करने वास्ते रखे 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रू. तथा ग्राम पिरदा में आरोपी के घर के सामने आरोपी निर्मल सिदार पिता अनुप सिदार उम्र 40 साल को अवैध रूप शराब बिक्री करने वास्ते रखे 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

सांकरा पुलिस ने आबकारी एक्ट 34 (ए) की कार्यवाही करते हुए छाबड़ा पेट्रोल पंप के पास सांकरा में आरोपी श्रवण गुप्ता पिता पवन गुप्ता उम्र 26 साल से अवैध रूप शराब बिक्री करने वास्ते रखे 2.7 लीटर अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 1800 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

कोमाखान पुलिस ने आबकारी एक्ट 36 (सी) की कार्यवाही करते हुए शराब दुकान के सामने कोमाखान में आरोपी प्रमोद सतनामी पिता अनुप सतनामी निवासी पुलिया बांधा बेल्टूकरी नयापारा ओडिशा को आम लोगो शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें