महासमुंद : नशीली टेबलेट एवं इंजेक्शन की तस्करी करते तीन अंतर... - CG Sandesh

महासमुंद : नशीली टेबलेट एवं इंजेक्शन की तस्करी करते तीन अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार.

महासमुंद कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं इंजेक्शन का तस्करी करते तीन अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से प्रतिबंधित Alprazolam  नशीली टेबलेट 1800 नग व Pentazocine Lactate  इंजेक्शन 440 नग जप्त की है.

पुलिस ने बताया कि 10 जनवरी को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन व्यक्ति एक बजाज डिस्कर मोटर सायकल क्रमांक OD26 8578 में प्रतिबंधित नशीली दवाई बिक्री करने हेतु ओड़िशा से रायपुर की ओर जा रहे है.

उक्त सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी हेतु अम्बेडकर चौक महासमुंद पहुंचकर नाकाबंदी किया, जहाँ नाकाबंदी के दौरान एक बजाज डिस्कर मोटर सायकल क्रमांक OD26 8578 में तीन व्यक्ति सवार होकर रायपुर की ओर जा रहे थे. जिसे सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया.

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजेश मिश्रा पिता डिग्री कुमार मिश्रा उम्र 26 वर्ष, भुनेश्वर मांझी पिता उमाचंद मांझी उम्र 26 वर्ष, डिगाम्बर साहू पिता जिवराखन साहू उम्र 21 वर्ष सभी नुआपाड़ा जिले के निवासी हैं. जो एक भूरा रंग की झोला में प्रतिबंधित नशीली दवाई Alprazolam  नशीली टेबलेट व Pentazocine Lactate Injection  रखकर परिवहन कर रहे थे.

पुलिस ने बताया कि आरोपी नशीली टेबलेट एवं इंजेक्शन रखने संबंधित वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए, जिनके कब्जे से एक भूरा रंग के झोला के अंदर एक पालिथिन में प्रतिबंधित नशीली देवाई 1800 नग Alprazolam टेबलेट 0-5 MG Batch no. pccaa 542 कीमती 4,051 रूपयें एवं एक पालिथिन में 440 नग Pentazocine Lactate Injection ip 1ml Batch no.644  कीमती 11,721 रूपये एवं 03 नग एड्राईड मोबाईल कीमती 28,000 रूपयें, 01 नग पुराना बजाज मो0सा0 क्रमांक OD26 8578 कीमती 15,000 रूपये जुमला कीमती 58,772 रूपयें को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 23/23 धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध घटित करना पायें जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें