महासमुंद : दान पेटी के साथ चोर गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : दान पेटी के साथ चोर गिरफ्तार

महासमुंद। दुर्गा मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी भावेश राजा ने मंदिर के देख रेख के लिए महेश भाई सोलंकी को रखा था। उन्होंने थाने में शिकायत कर बताया कि अज्ञात चोर द्वारा मंदिर का ताला तोड कर मंदिर में रखे दान पेटी को चोरी कर ले गया। दान पेटी के लगभग एक हजार से दो हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना महासमुंद में अप0क्र0 19/23 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मंदिर में चोरी की घटना पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा संज्ञान में लेते हुये सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली को आरोपी की पता तलाश कर तत्काल पकड़कर मुशरूका जप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। 

सायबर सेल की टीम एवं थाना स्टाफ द्वारा आरोपी पता तलाश हेतु पूर्व में चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ एवं मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी, इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली एक लड़का कस्तुरबा उर्फ चंदू उर्फ चंदवा सिन्हा नामक सुभाष नगर महासमुंद का चिल्हर पैसा (नोट-सिक्का) रखा है एवं खर्च कर रहा है। उक्त सूचना पर सायबर सेल की टीम घेराबंदी कर युवक को सुभाष नगर महासमुंद में पकड़ा। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम कस्तुरबा उर्फ चंदू उर्फ चंदवा सिन्हा पिता साधुराम सिन्हा उम्र 19 वर्ष सा0 वार्ड नं0 24 सुभाष नगर महासमुंद निवासी होना बताया आरोपी कस्तुरबा उर्फ चंदू उर्फ चंदवा सिन्हा सा0 सुभाष नगर महासमुंद के कब्जे से टूटा हुआ दान पेटी, चिल्हर व नोट जुमला करीब 1300 रूपयें को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली महासमुंद में अप0क्र0 19/23 धारा 457,380 भादवि के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आरोपी पूर्व में भी चोरी के अन्य प्रकरण में जेल जा चुका है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें