सरायपाली : मंदिर स्कूल में धूमधाम से मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती
सराइपाली : 12 जनवरी को माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर शा. प्राथ.एवं पूर्व माध्यमिक शाला मंदिर सरायपाली के शाला प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती बड़े धूमधाम से मनायी गयी। 
सर्वप्रथम प्रधान पाठक द्वय उजल सिंह सिदार और चंद्रकांति पटेल ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर चंदन तिलक कर माल्यार्पण किया।स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डिग्रीलाल नायक ने 1893 में दिए गए ओजस्वी भाषण का वाचन किया.
सुंदरलाल डडसेना ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद कविता वाचन करते हुए कहा कि "12 जनवरी 1863 मकर संक्रांति के दिन कोलकाता में जन्मे विवेकानंद; पिता विश्वनाथ दत्त व मां भुवनेश्वरी देवी को दिव्य शक्ति ने किया आनंद।इस कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं राधेश्याम बरिहा,संगीता पंडा,मनीषा कुर्रे,परवीन बेगम,पार्वती पटेल,संध्या चौधरी,देमोती चौहान मलयबसंत साहू,खीरसिंधु साहू के साथ ही साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।