बसना : प्रधानमंत्री आवास की आश लेकर पहुँचे हज़ारों ग्रामीण, किया तहसील कार्यालय का घेराव, विडियो
भारतीय जनता पार्टी ने आज मोर आवास - मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास से वंचित हितग्राहियों के साथ एस. डी. एम.कार्यालय का घेराव किया ।
कार्यक्रम का आयोजन बसना नगर के अग्रसेन भवन में किया गया था जहाँ स्थानीय भाजपा नेता सहित प्रदेश स्तर के नेताओं ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आवास बनने की आश लेकर महिलाएं, पुरुष, बच्चे सभी शामिल रहे। विगत 4 वर्षों में विपक्ष में रहकर यह भाजपा का एक सबसे अच्छा और सफल आयोजन बसना में रहा।
इस आयोजन में मुख्य रूप से सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, डॉ. एन. के. अग्रवाल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंग ने लोगों को संबोधित किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर पहुंचे गए लोगों का आवेदन लिया गया।
इसके बाद हजारों की संख्या में प्रधनमंत्री आवास की मांग को लेकर लोगों ने बसना तहसील कार्यालय का घेराव किया, जहां आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
अन्य सम्बंधित खबरें