सिंघोड़ा : संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान 30 किलो गांजा जप्त.
सिंघोड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 30 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजा की कीमत छह लाख रुपए आंकी गई।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एनएच-53 गनियारी पाली के पास ओडिशा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान कार क्रमांक यूपी 77 एच 0761 आती दिखी। पुलिस ने कार को रोका और पूछताछ की तो तस्करों ने गोलमोल जवाब दिया।
संदेह होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिक्की में 3 प्लास्टिक बोरी में 29 किलो 800 ग्राम गांजा, कीमत लगभग 600000 रुपए पाया गया.
जिसे जब्त कर आरोपी मुस्तकीम (42)एडेरापुर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश व दिलशाद (40) राजपुर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही एसपी धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन, एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा केशवराम कोसले, साइबर सेल प्रभारी नसीमुद्दीन खान, एएसआई सनातन बेहरा, मनोहर, वीरेंद्र बाघ आदि ने की।