पिथौरा : पेड़ पर फंदे से लटकते मिली युवक-युवती की लाश - CG Sandesh

पिथौरा : पेड़ पर फंदे से लटकते मिली युवक-युवती की लाश

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी के खेत में युवक-युवती की लाश एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते मिली. दोनों ने 12 जनवरी की सुबह 5 से 9 बजे के बीच फांसी लगा ली.

पुलिस ने बताया की 12 जनवरी को हरदी निवासी दामिनी ध्रुव पिता पोखन ध्रुव (21) और ग्राम दुरूगपाली निवासी हेम सिंग ध्रुव पिता महेश ध्रुव (21) ने हरदी के जगदीश ध्रुव के खेत के पेड़ में एक ही फंदे पर अज्ञात कारण से फांसी लगा ली.

घटना की सुचना पिथौरा थाने में दी गयी. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें