विदेशी हथियार के साथ 3 माओवादी सहयोगी गिरफ्तार - CG Sandesh

विदेशी हथियार के साथ 3 माओवादी सहयोगी गिरफ्तार

बीजापुर। जिले में US मेड पिस्टल और 3 राउंड के साथ पुलिस ने तीन नक्सल सहयोगी को गिरफ्तार किया है। जो पिस्टल समेत राउंड को नक्सलियों को पहुंचाने जा रहे थे। जिन्हें दंतेवाड़ा के NIA कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, भैरमगढ़ के संजयपारा के रहने वाले संतोष गुप्ता के पास जिंदा कारतूस है। मुखबिर के बताए अनुसार पुलिस ने संतोष को पकड़ा। तलाशी लेने पर 3 नग जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जिसकी पेंदी में KF325BWL मार्का खुदा हुआ था। जब इससे पूछताछ की गई तो इसने बताया कि, 2 व्यक्ति पिस्टल देने आने वाले हैं।

जिसके बाद पुलिस भैरमगढ़ के पुराने बस स्टैंड के पास निगरानी रखी हुई थी। संतोष के बताए अनुसार एक सफेद रंग की हीरो एक्सट्रीम मोटर सायकल क्रमांक CG 20 J 6404 में बीजापुर से सवार होकर दो युवक पहुंचे। जिन्हें हिरासत में लिया गया। पुछताछ में एक ने अपना नाम प्रिंस शर्मा निवासी बीजापुर बताया। दूसरे ने विजय साहू निवासी जगदलपुर होना बताया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान प्रिंस के कब्जे से 1 पिस्टल बरामद किया गया। जिसमें Made in USA लिखा हुआ था। पिस्टल के बैरल में USA का मार्का खुदा हुआ था। हथियार मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिर तीनों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वे ये हथियार नक्सली हूंगा को सप्लाई करने जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने पहले ही नक्सलियों की इस सप्लाई चेन को तोड़ दिया। तीनों आरोपियों को दंतेवाड़ा की NIA कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें