तुमगांव : बीज एवं कृषि दवाई से 90 हजार रुपये के नगदी की चोरी.
तुमगांव के वार्ड क्रमांक 01 ने स्थित एक रासायनिक खाद, बीज एवं कृषि दवाई से 90 हजार रुपये के नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है.
ईश्वर चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह उसके घर के सामने स्वयं का फर्म संचालित करता है, जहाँ 12 जनवरी 2023 के प्रात: 10 बजे जब वह दुकान पहुंचा तो देखा कि गल्ला के ताला खुला था एवं रूपये नहीं था, जिसके बाद ईश्वर को संदेह होने पर उसने अपने दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ किया. जिन्होंने कुछ जानने से इंकार किया.
ईश्वर ने बताया कि दुकान के ऊपर रोशनदान में फ्लेक्सी फटा हुआ है तथा पैर के चिन्ह के निशान दिखाई दे रहे है जिसपर से उसे संदेह है कि किसी अज्ञात चोर के द्वारा दुकान के रोशनदान से घुंसकर गल्ला में तकरीबन 90,000 रूपये को चुरा लिया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.