छ्त्तीसगढ़ : फेसबुक की दोस्ती बदली प्यार में; शिमला ले जाकर किया दुष्कर्म
कोंडागांव जिले की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती की दोस्ती शिमला के एक युवक से फेसबुक के माध्यम से हुई थी. दोनों की दोस्ती प्यार बदल गयी. फिर युवक ने उसे शादी का झांसा देकर भगाकर शिमला लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. इसकी शिकायत थाने में की गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग को उनके परिजनों के सुपर्द कर दिया है। मामला बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवती 9वीं कक्षा में पढ़ती थी. वह 6 जनवरी को घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन, शाम को स्कूल से घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने बेटी की सहेलियों के घर पता लगा। वहां से भी जब उसके बारे में पता नहीं लगा तो फौरन पुलिस थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। जिसके बाद पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई। सारे फोन कॉल्स और सोशल मीडिया की डिटेल्स निकाली गई। जिसमें एक नंबर से सबसे ज्यादा बात होना पाया गया।
पुलिस ने फेसबुक ID भी खंगाली तो पता चला कि, शिमला के रहने वाले युवक ललित कुमार से फेसबुक के माध्यम से छात्रा की दोस्ती हुई है। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सायबर सेल की मदद से ट्रैक करवाया। जिसका लोकेशन शिमला के हाडाबोई में दिखाया। पुलिस ने फौरन एक टीम बनाई। टीम को शिमला भेजा गया। जहां युवक के घर से उसे पकड़ लिया गया। वहीं नाबालिग लकड़ी भी उसी के साथ घर पर थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.