किसान होरिलाल राज के घर CM बघेल ने  लिया स्वादिष्ट और छत्तीस... - CG Sandesh

किसान होरिलाल राज के घर CM बघेल ने लिया स्वादिष्ट और छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद

 कोरबा  : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चैतुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम लाफा निवासी किसान होरिलाल राज के घर लिया स्वादिष्ट और छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद

मुख्यमंत्री को खूब भाई लाफा क्षेत्र की चिरपोटी टमाटर की चटनी

भोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने जाना परिवार का कुशलक्षेम

भेंट मुलाकात कार्यक्रम: विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेट मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखर अंतर्गत ग्राम लाफा पहुंचे । उन्होंने ग्राम लाफा के बहेराभाठा मोहल्ला निवासी किसान होरिलाल राज के घर पहुंचे और उनके घर मे बड़ी ही सादगी के साथ स्वादिष्ट और छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद लिया । मुख्यमंत्री को चैतुरगढ़ क्षेत्र की चिरपोटी टमाटर की चटनी का स्वाद बहुत ही भाया। भोजन के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का किसान होरीलाल राज सहित उनके परिवारजनो ने अपने घर के मुख्य द्वार पर  चंदन, आरती कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के होरीलाल के घर आकर भोजन करने पर होरीलाल और उनके परिवारजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। मुख्यमंत्री का अपने घर पर स्वयं आने और भोजन करने पर परिवारजन खुशी से गदगद दिखे।

भोजन में मुख्यमंत्री ने होरिलाल कंवर के घर पर चावल, दाल, रोटी सहित क्षेत्र के लोकप्रिय चिरपोटी टमाटर की चटनी के स्वाद का भी आनंद लिया। इसके साथ ही उनके भोजन मे लाल भाज़ी, सरसो भाजी, सेमी कुल्थी दाल, उड़द दाल का बना खट्टा सल्गा बड़ा, मसाला जिमी कांदा, देशी बड़ा, खीर, पापड़ और सलाद आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री बघेल के साथ ही घर के मुखिया होरीलाल राज, स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा , कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा ने भी भोजन किया। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट और छतीसगढिया भोजन के लिए राज एवं उनके  परिवार को धन्यवाद दिया साथ ही उपहार भी भेट किये। किसान होरीलाल ने कहा की उन्होंने कभी सोचा नहीं था की मुख्यमंत्री कभी उनके घर भोजन करेंगे, उन्होंने कहा की उन्हें यह पल हमेशा याद रहेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें