पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कांग्रेस सरकार पर लगाया छत्तीसगढ... - CG Sandesh

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कांग्रेस सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ की बेशकीमती खनिज संपदा, जल, ज़मीन को लूटने का आरोप

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने छत्तीसगढ़ की बेशकीमती खनिज संपदा, जल, ज़मीन को लूटने का आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार में एक से अधिक आईएएस अधिकारीयों की भ्रष्टाचार में शामिल होना यह बताता है कि छत्तीसगढ़ को चारागाह बना दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य में जिन नेताओं और अधिकारियों के कंधे पर छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की ज़िम्मेदारी थी उन्होने ही अवैध वसूली, लूटने का काम किया, सभी जिलों में बैठे बड़े अधिकारी केवल लूट खसोट में लगे हुए हैं आम जनता के दुःख दर्द से उन्हें कोई मतलब नहीं।

पिछले शुक्रवार को एक और आईएएस अधिकारी जो इस समय पर्यटन एवं संस्कृति सचिव हैं. इससे पहले खनिज सचिव रहे हैं. उनके निवास पर ED की रेड की गई है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला कोल स्कैम से जुड़ा हुआ है। ED ने इससे पहले कोयले पर अतिरिक्त चार्ज लगाकर वसूली के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।

इस सरकार में कलेक्टर कलेक्शन अधिकारी बन कर पैसा कलेक्ट कर रहा है, और न जाने कितने जिन्न बाहर निकलेंगे ED के बोतल से
जनता का मोह भंग हो चूका है इस सरकार से पढ़े लिखे युवा वर्ग भटक रहे हैं रोज़गार के लिए उनको आरक्षण में उलझा कर रखा गया है। छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षा निरस्त कर रहे हैं तो कही तो कही लंबित है विज्ञापन युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

नियमितीकरण की मांग कर रहे संविदा कर्मियों, अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहे आन्दोलन कारियो पर भूपेश सरकार ठोस निर्णय लेने के बजाय उन्हें प्रशासन का भय दिखा उनके आंदोलनों को कुचलने का प्रयास कर रही है। धरातल पर स्थिति बहुत ही गंभीर है पूर्ववर्ती सरकार में चल रहे योजनाओं को बंद करने से लोगों को भटकना पड़ रहा है किसी को वृद्धा पेंशन नही मिल रहा तो कई विकलांग योजनाओं से वंचित हो जा रहे है। वक्त आ गया है ठगेश सरकार को सबक सिखाने का और एक बार फिर जनकल्याण कारी सरकार भाजपा को पुनः सत्ता में लाने का।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें