नेहरू युवा केंद्र महासमुंद एवं शांत्रीबाई कॉलेज ने किया राष्... - CG Sandesh

नेहरू युवा केंद्र महासमुंद एवं शांत्रीबाई कॉलेज ने किया राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र महासमुंद एवं शांत्रीबाई कॉलेज ने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन कॉलेज प्रांगण में किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद को याद करने और उनके चित्र पर माल्यार्पण करने से हुई, जिसकी शुरुआत सविता चंद्राकर (कॉलेज प्रिंसिपल), अदनान पॉल (जिला युवा अधिकारी), सुरेश शुक्ला (अध्यक्ष, निदान सेवा परिषद) एवं महाविद्यालय के प्राध्यापको ने की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के पूर्व राष्ट्रपति: ए.पी.जे अब्दुल कलम, महात्मा गाँधी जी जैसे महँ व्यक्तियों के भी आदर्श थे और उन्होंने युवाओं को सशक्त बनाने और समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

स्वामी विवेकानंद ने कहा कि हर युवा में इतनी क्षमता होती है कि वह जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है, जो वह चाहता है। इसके बाद सुरेश शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में साझा किया और युवाओं के बीच कौशल विकास के महत्व को साझा किया और बताया कि कैसे युवा अपने करियर की योजना बनाने और नए विचारों की मदद से उद्यमिता को बढ़ावा देने के बारे में सोचना चाहिए।

अंतिम संदेश डॉ. सविता चंद्राकर ने दिया, जिन्होंने सभी छात्रों से समाज में समानता लाने और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया, उन्होंने स्वामी विवेकानंद के कार्यों, जीवन और ज्ञान के महत्व को भी साझा किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों के द्वारा युवा शपत ली गयी के वेह सभी अपनी उर्जा और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र के विकास के लिए करेंगे और सक्रिय रूप से योगदान देंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें