महासमुंद : दूसरे किसान के टोकन पर धान बेचने पर 92 क्विंटल धान जब्त
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देशानुसार ज़िले में अवैध रूप से धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी रा. बागबाहरा के निर्देशानुसार धान उपार्जन केंद्र खल्लारी में राजस्व मंडी व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लेखराम पिता बृजलाल द्वारा दूसरे कृषक के टोकन में अपना धान खपाने के उद्देश्य से लाये गए धान को जप्त किया गया। जिसमें से एक टोकन का कृषक नेतराम मौजूद ही नहीं था। निरीक्षण टीम जब मौके पर पहुंची तब लेखराम अन्य कृषक को उसके घर लेने गया था।
तीन ढेरी में से एक ढेरी का धान अमानक था जबकि और दोनों ढेरो में तीन किश्म के धान का मिलावट पाया गया जिसे मौके पर ही बारदाने में भराया गया बारदाने में 262 कट्टा धान लगभग 92 क्विंटल को जब्त कर समिति प्रबंधक के सुपुर्द किया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें