बसना : अज्ञात वाहन के ठोकर से महिला कि ईलाज के दौरान मौत
बसना थाना क्षेत्र के एनएच 53, भठोरी बिहारी ढाबा के पास घायल अवस्था मे पड़ी मिली अज्ञात महिला कि ईलाज के दौरान मौत गी गयी.
17 जुलाई 2022 को शाम करीबन 7:00 बजे डायल 112 ने सुचना मिलने पर एनएच 53 रोड भठोरी बिहारी ढाबा के पास घायल अवस्था मे पड़ी एक अज्ञात महिला को पाया. जिसे कोई अज्ञात वाहन का आरोपी चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया था, इससे महिला को कई जगह चोंटे आई थी.
डायल 112 वाहन की मदद से महिला को सीएचसी बसना मे भर्ती किया गया जहाँ से उचित उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल रायपुर मे भर्ती किया गया. जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गयी.
मामले में अज्ञात वाहन का आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304 ए भादवि0 का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया हैं.
अन्य सम्बंधित खबरें