सिंघोड़ा : 16 लाख के गांजा की तस्करी करते 2 अन्तर्राजीय आरोपी गिरफ्तार.
सिंघोड़ा पुलिस ने 13 जनवरी को एक कार में 80 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 16 लाख रुपये की तस्करी करते 02 अन्तर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया की 13 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बड़ा खेप एक क्रेटा कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये मध्य प्रदेश की ओर जाना वाला है. जिस पर पुलिस महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी, तभी बरगढ़ ओडिशा़ की तरफ से 01 क्रेटा कार क्रमांक CG 04 LK 5040 महासमुन्द की ओर आ रही थी. जिसे पुलिस ने एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका.
जिससे धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश मौर्य उम्र 24 वर्ष जिला अनुपपुर म.प्र. तथा शुभम यादव पिता लखन लाल उम्र 26 वर्ष से पुलिस ने ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे, जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो क्रेटा कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक में 80 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 16,00,000 रूपये मिला. जिसपर पुलिस ने गांजा एवं वाहन क्रं. CG 04 LK 5040 कीमती 6,00,000 रूपये, नगदी रकम 3000 रूपये कुल जुमला कीमती 21,03,000 रूपये जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें