महासमुंद : लभरा खुर्द में सड़क दुर्घटनाओं के दो मामलों पर अपर... - CG Sandesh

महासमुंद : लभरा खुर्द में सड़क दुर्घटनाओं के दो मामलों पर अपराध दर्ज.

महासमुंद थाना क्षेत्र के लभरा खुर्द में सड़क दुर्घटनाओं के दो अलग-अलग मामले में आरोपी चालकों के ख़िलाफ मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को सुबह 8:00 बजे भोजराम नारंग एवं अपनी पत्नी आरती बाई नारंग के साथ अ स्कूटी क्र. CG 06 GT 7052 से दशगात्र कार्यक्रम में ग्राम गौरघाट आरंग गए थे,  जहाँ से वापस घर आते समय शाम 6:30 बजे लभरा खुर्द चौक के पास सामने से आ रही ट्रक क्र. UP 87 T 4179  के चालक द्वारा तेज रफ्तार तथा लापरवाही पूर्वक चलाकर भोजराम के स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे भोजराम मोटर सायकल सहित रोड पर ही गिर गया जिसमे उसके साथ उसकी पत्नी को भी चोटे लगी.

एक्सीडेन्ट की सूचना पर डायल 112 के द्वारा दोनों को आदित्य अस्पताल महासमुन्द में भर्ती किया गया. मामले की शिकायत पर ट्रक क्र. UP 87 T 4179  के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

स्कूल से घर लौटते समय मोटर सायकल ने मारी ठोकर.

7 जनवरी को भोला साहू पिता लक्ष्मण साहू अपने सायकल से पढने के लिये स्कूल गया था, जहाँ से छूट्टी होने के बाद सायकल से घर लभरा खुर्द आते समय, लभरा खुर्द जे के ब्रिक्स के पास करीब 2:30 बजे पीछे से आ रही मोटर सायकल क्र. CG 04 CW 2823  के चालक मुकेश ध्रुव द्वारा तेज रफ्तार तथा लापरवाही पूर्वक भोला के सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, और अपने मोटर सायकल को वही पर छोड कर भग गया.

एक्सीडेन्ट से भोला साहू के दाहिना पैर में चोट लगा है, जिसे महासमुन्द में भर्ती कराया गया है. मामले में मोटर साकयल क्र. CG 04 CW 2823 के चालक मुकेश ध्रुव पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें