महासमुंद : मड़ाई मेला देखकर घर लौटने वाले युवक को गाँव के चार... - CG Sandesh

महासमुंद : मड़ाई मेला देखकर घर लौटने वाले युवक को गाँव के चार लड़कों ने पीटा.

महासमुंद थाना के ग्राम सोरिद में मड़ाई मेला देख कर घर लौटने वाले युवकों को गाँव के चार लोगों ने गाली गलौच कर मारपीट कर दिया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी है.

गजानंद ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी वह गांव में मड़ाई मेला देख कर पवन ध्रुव, मनीष ध्रवु एवं तोरण ध्रुव के साथ अपने घर आ रहा था, तभी रात करीब 8:30 बजे अश्वनी विश्वकर्मा के घर के सामने गली में मुकेश यादव, केवल ध्रुव, युवराज यादव तथा शिव यादव निवासी ग्राम सोरिद उसे देख कर गाली गुफ्तार करने लगे.

जिसे गजानंद ने मना किया तो तीनों मिलकर उसे पुरानी बातों को लेकर अश्लील गाली गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी देकर मुकेश, युवराज एवं शिव डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिये, तथा बीच बचाव करने आये मनीष व तोरण को भी गाली गुफ्तार कर डंडे से मारपीट किये.

गजानंद ने बताया कि पवन को केवल ध्रुव के द्वारा धारदार वस्तू से मारपीट किया गया जिससे चोट लगकर खून निकलने लगा.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुकेश यादव, केवल ध्रुव, युवराज यादव और शिव यादव के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें