तुमगांव : नगर पंचायत उपाध्यक्ष से महिला ने की गाली गलौच, फोन... - CG Sandesh

तुमगांव : नगर पंचायत उपाध्यक्ष से महिला ने की गाली गलौच, फोन कर कहा अवैध संबंध बनाने...

तुमगांव के नगर पंचायत उपाध्यक्ष को उसके मोहल्ला में आकर एक महिला ने गंदी गंदी गाली गुप्तार कर आत्महत्या कर फंसा दूंगी कहकर धमकी देने लगी. जिसकी शिकायत पुलिस में की गयी है.

नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि तुमगांव की एक महिला 13 जनवरी को दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच उसके घर में आकर उसे बदनाम करने की नीयत से गंदी-गंदी अश्लीलता पूर्वक बातें कर, पूरे मोहल्ले में गौरा चौक में उसे रात को फोन करके अवैध संबंध बनाने बोली और उसके घर मे जबरदस्ती घुसने का प्रयास करने लगी.

पप्पू ने बताया कि महिला उसपर झूठे छेड़छाड़ व बदनाम करने की नीयत से फंसा देने आपके नाम लिखकर आत्महत्या कर फंसा दूंगी कहते हुए, सभी नागरिको के सामने गंदी गंदी गाली देने लगी, जिससे पप्पू पटेल सदमे में है. और उक्त महिला पर कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत की है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें