तुमगांव : मेडिकल दुकान के संचालक से गाली गलौच कर की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी.
तुमगांव थान क्षेत्र के ग्राम कांपा के एक ढाबा में बैठे मेडिकल दुकान के संचालक को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए लात घुसों से मारपीट किया गया. जिसकी शिकायत पुलिस में की गयी है.
डिगेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि 9 जनवरी को सुबह लगभग 11:00 बजे वह कांपा के राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित शाने ए पंजाब ढाबा में बैठा था, जहाँ टीकेश्वर साहू पिता प्रताप साहू ने उसे अश्लील गाली गलौच कर जान से मार दूंगा कहा एवं सचिव नारायण साहू पिता केजू राम साहू द्वारा उसे गाली देते हुए कोर्ट कचहरी कर दिए हो, ज्यादा राजनिति करते हो मेरे प्रत्याशी के विरोध तुम अपने भाई के खड़ा करते हो, ऐसा कहते हुए टीकेश्वर साहू एवं सचिव नारायण साहू डिगेश्वर को इरादतन जान से मारने की मंशा से लात घुंसों से अचानक हमला(मारपीट) कर दिया. जिससे डिगेश्वर का नाक फट गया एवं नाक से खून बहने लगा.
डिगेश्वर ने बताया कि उक्त सारी घटना शाने पंजाब ढाबा के सीसीटीवी में कैद हुआ है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीकेश्वर साहू और नारायण साहू के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.