पाली परीक्षेत्र बंजारा समाज की बैठक सम्पन्न, सभी परीक्षेत्र ... - CG Sandesh

पाली परीक्षेत्र बंजारा समाज की बैठक सम्पन्न, सभी परीक्षेत्र के बंजारा बंधु हुये शामिल

प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी गुरूवार को बंजारा धर्मशाला छिंद पारा बुड़बूड पाली जिला कोरबा मे रखा गया था. बैठक प्रारंभ बंजारा समाज के इष्ठ देव गुरुनांक देव की आरदास करके एवं बंजारा समाज के धर्म गुरु संत सेवालाल महराज जी तथा याड़ी मेरामा की प्रतिमा मे पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई.

उसके पश्चात समाज से डॉक्टर आनंद नायक हसोद परीक्षेत्र के अध्यक्ष को सभापति चुना गया बैठक की अध्यक्षता अमृतलाल नायक ने की तथा सभी परीक्षेत्र से आये हुए अतिथियो का भव्य रूप से स्वागत अभिनंदन अंगवस्त्र एवं बैच और टिका लगाकर किया गया.

कार्यक्रम में शिवरीनारायम महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष भागवत नायक.युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक.मोहन बंजारा.डॉक्टर आनंद नायक सहित सभी का कहना था की समाज के विकास के लिए शिक्षा,रोजगार की अति आवश्यकता है, इससे समाज की पहचान बनती है ओर समाज को नशा कुरीतियों जैसे चीजों से बचाया जा सकता है. विशेष रूप से मास मंदिरा का सेवन पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की बात कही गई.

कार्यक्रम मे महासभा शिवरीनारायण के कार्यकारी अध्यक्ष भागवत नायक ,कोषाध्यक्ष ललित नायक,महराज सिंग नायक पाली परीक्षेत्र अध्यक्ष,उपाध्यक्ष काशी नायक,सचिव दिनेस नायक संचालक नकुल नायक,कोषाध्यक्ष अशोक नायक,सरंक्षक अनिल नायक, वरिष्ठ सलहकार जनीराम नायक, हसोद परीक्षेत्र के अध्यक्ष डॉक्टर आनंद नायक. कौड़िया परीक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष पारस नायक .फुलझर परीक्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष भागीरथी नायक एवं टीम., बलोदा परीक्षेत्र अध्यक्ष पंचराम नायक.किलकिला परीक्षेत्र के वरिष्ठ विजय नायक,रायपुर बॉडी के अध्यक्ष रंजीत नायक एवं टीम, पेंड्रा चौरासी की टीम, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक,प्रदेश महासचिव विष्णु नायक.प्रदेश महामंत्री मनोज मुछावड़. प्रदेश महासचिव नेहरू नायक. खनीज अधिकारी प्रमोद नायक.संभागीय अध्यक्ष चंदन नायक.एवं समस्त टाँडो के नायेक करभारी बैठक मे उपस्तिथ रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें