छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ संविदा कर्मचार... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ संविदा कर्मचारी का 16 से 20 जनवरी तक 5 दिवसीय निश्चिंत कालीन हड़ताल।

छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ जिला संयोजक रामगोपाल खूँटे महासमुंद ने बताया कि शासकीय विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी 16 से 20 जनवरी तक छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सामूहिक हड़ताल में रहेंगे। महासमुंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, जिला पंचायत सी ई ओ को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही महासमुंद पुलिस अधीक्षक, अनुविभागिय अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त खंण्ड चिकित्सा अधिकारी, अनु विभागीय अधिकारी कृषि, मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत और जिले व ब्लाक के समस्त अधिकारीयो को हड़ताल की सूचना दिया गया है।

संविदा कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार बनने के पहले अनियमित कर्मचारियों के मंच में आकर कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस सरकार बनने पर 10 दिन में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किए थे.

परन्तु चार साल बाद भी ये मांगे पूरी नही हुई है साथ ही कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं 14 फरवरी 2019 को अनियमित कर्मचारियों के मंच में आकर बोले थे इस साल किसान का किए अगले साल अनियमित कर्मचारियों की मांग पूरा करेंगे लेकिन वो साल अभी तक नही आया है और तो और संविदा कर्मचारियों के मानदेय में भी 4 साल से वृद्धि नही हुआ है अनिश्चितकालीन आंदोलन मेंवर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में वर्तमान सत्तारूढ़ दल ने सरकार बनते ही संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का वादा किया था इस संबंध में शासन द्वारा 2019 में कमेटी भी गठित की गई है। विधानसभा सहित कई मंचों पर मुख्यमंत्री एवं मंत्री / विधायक द्वारा भी नियमितीकरण की मंशा प्रकट की जाती रही है 04 वर्ष व्यतीत हो जाने के पश्चात भी सरकार द्वारा किसी प्रकार की ठोस घोषणा नियमितीकरण के संबंध में नहीं की गई और न ही इस बाबत गठित कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है।

उक्त उपेक्षा पूर्ण व्यवहार से हम समस्त संविदा कर्मचारियों में नौकरी की चुरा एवं आजीविका को लेकर निराशा व्याप्त है प्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित नियमितीकरण की मांग पर शासन द्वारा किसी भी प्रकार का कोई सकारात्मक रूख़ न दिखाने पर संविदा कर्मचारियों के मन में भारी आक्रोश है। इसलिए छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने अब 16 जनवरी से आंदोलन का आगाज़ कर दिया है । इस हड़ताल की घोषणा से आम लोगों के सरकारी काम प्रभावित हो सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें