पंखे से लटकी मिली युवती की लाश  - CG Sandesh

पंखे से लटकी मिली युवती की लाश

भिलाई। शहर के सेक्टर-6 में चोव्का देने वाला मामला आया है जहाँ पर निजी क्लिनिक में एक युवती ने आत्महत्याकर ली है. मृतक का नाम शिल्पी ठाकुर है। युवती शाम से काॅल नहीं उठा रही थी. क्लिनिक का दरवाजा खुले तो युवती की लाश पंखे से लटकी मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि वह युवती निजी क्लिनिक में ही काम करती थी.

भिलाई के सेक्टर-6 मार्किट में स्थित डॉ. वर्मा नेत्र चिकित्सालय एवं ऑप्टिकल्स में वहां काम करने वाली युवती ने सुसाइड कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार शिल्पी ठाकुर ने क्लिनिक के ऊपर एक रूम में आत्महत्या की है. वहीं डाॅक्टर ने बताया कि युवती से फोन पर किसी से बहस हुई थी.


बताया जा रहा है कि सुसाइड करने वाली युवती शिल्पी ठाकुर 2-3 महीने से क्लिनिक में काम कर रही थी. उसकी बड़ी बहन श्वेता ठाकुर पिछले कुछ सालों से क्लिनिक में अटेंडेंट का काम करती है. मृतक शिल्पी ठाकुर शाम से ही कॉल नहीं उठा रही थी. डेड बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. आगे का खुलासा पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद करेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें