बसना : शहीद वीरनारायण सिंह चौक में गांजा लेकर खड़े दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
बसना पुलिस ने 14 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर शहीद वीरनारायण सिंह चौक में दो आरोपियों से 7 किलो गंजा जप्त किया है दोनों ही आरोपी ओडिशा के हैं.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना मिला कि 2 व्यक्ति शहीद वीरनारायण सिंह चौक बसना के पास सफेद रंग के कपड़े के थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर खड़े हैं.
मुखबिर की सूचना पर पुलिस शहीद वीरनारायण सिंह चौक बसना पहुंची जहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिया के अनुसार व्यक्ति को आसपास पता तलाश करने पर 2 व्यक्ति एक सफेद रंग के कपड़े के थैला अंदर कुछ सामान रखकर खड़े दिखे. जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सारंगो बाघ पिता लेखरू बाघ उम्र 30 साल व जगन्नाथ विश्वाल पिता मित्रो विश्वाल उम्र 29 साल दोनों जिला बलांगीर ओडिसा के रहने वाले हैं. जिनके संयुक्त कब्जे से पुलिस ने रखे सफेद रंग के कपड़े में के थैला में भरा मादक पदार्थ गांजा 7 किलो ग्राम किमती 140000 रू. के साथ आरोपी के कब्जे से 2 मोबाईल किमती 11000 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
ये आरोपी गांजा बिक्री हेतु ले जा रहे थे, जिनके विरूद्ध धारा 20(ख) नार0 एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.