महासमुंद : ग्राम सोरिद में मड़ाई मेला के दौरान हुए मारपीट पर ... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम सोरिद में मड़ाई मेला के दौरान हुए मारपीट पर दर्ज हुआ काउंटर मामला.

महासमुंद थाना के ग्राम सोरिद में मड़ाई मेला के बाद हुए मारपीट को लेकर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.

गजानंद ध्रुव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी  मुकेश यादव, केवल ध्रुव, युवराज यादव और शिव यादव के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

वहीं केवल ध्रुव की शिकायत पर आरोपी मनीष ध्रुव, राधे ध्रुव, नेतेन ध्रुव और गजानंद ध्रुव के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

केवल ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को गांव में मडाई मेला से  करीब 8:30 बजे रात्रि मै वह योगेश्वर यादव, अश्वनी कुमार विश्वकर्मा तीनो अश्वनी विश्वकर्मा के घर के सामने गली में बैठे थे, आपस में बात चित कर रहे थे उसी समय  मनीष ध्रुव पिता दाऊलाल ध्रुव, राधे ध्रुव पिता रवि ध्रुव, नेतेन ध्रुव पिता दाऊ लाल ध्रुव, गजानंद ध्रुव पिता कलीराम ध्रुव आये और उसे गाली गुप्तार करने लगे, मना करने पर चारो मिल कर एक राय होकर पुरानी रंजीश को लेकर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें