महासमुंद : अलग-अलग घटनाओं में तीन ने फांसी लगाकर दी जान, एक की ट्रेन से कटकर मौत.
महासमुंद जिला के कोतवाली व बागबाहरा थाना क्षेत्र में 13 व 14 जनवरी को अलग-अलग घटनाओं में तीन की फांसी और एक के ट्रेन से कटकर मौते होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.
जिसमे महासमुंद कोतवाली थाना क्षेत्र में 14 जनवरी को सुबह 11:30 से 7 बजे के बीच ग्राम लोहारडीह में दुलेश्वर साहू पिता पुनितराम साहू उम्र 46 ने अपने घर पर अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
14 जनवरी को महासमुंद के महामाया पारा में भरत ध्रुव पिता दीवान ध्रुव उम्र 40 वर्ष ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
13 जनवरी को बागबाहरा के पोटरी पानी खार में बालमती ठाकुर पति लंदन सिंह ठाकुर उम्र 45 साल ने अज्ञात कारण के चलते साड़ी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली.
वहीं बागबाहरा के भीमखोज डाउन लाईन में 14 जनवरी को रात करीब 9:30 बजे एक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 35 से 40 साल की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें