बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट…जानिए क्या है मामला  - CG Sandesh

बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट…जानिए क्या है मामला

भिलाई‌ : जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने ही पिता की हत्या की और मामा के घर बाड़ी में शव को दफना दिया था. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर हत्यारा बेटा सूरज पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा खुर्द का है.

आरोपी बेटा 21 वर्षीय सूरज पटेल ने पुलिस को बताया कि वह 15 वर्षों से अपने पिता पवन पटेल से अलग रह रहा है. शराब और गांजा पीने की लत को पूरा करने के लिए पिता ने 8 एकड़ जमीन बेच दी. अब करीब ढाई एकड़ जमीन ही बची है. पिता उस जमीन को भी बेचना चाहते थे. पिता को जमीन बेचने से मना किया तो वे विवाद करने लगे. गुस्से में उसने पिता को घर की छत से जमीन पर फेंक दिया. बेसुध हालत में पिता को घर से डेढ़ सौ मीटर दूर बाड़ी में ले गया. वहां कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी और गड्ढा खोदकर गाड़ दिया.


शंका के आधार पर पुलिस ने मृतक पवन के बेटे सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सख्ती करने पर उसने अपराध कबूल किया. इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर घटना स्थल पर गई. वहां प्रशासनिक अधिकारियों के सामने गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला और पीएम कराया. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

हत्या के पहले बाप-बेटे ने पी शराब
पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार रात 9-10 बजे के बीच की है. बेटा सूरज अपने पिता के घर बिरेझर गया था. वहां पर पिता ने बेटे से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की. इस पर बेटा पिता को लेकर ननकट्‌ठी शराब भट्ठी गया. यहां पर शराब खरीदी और फिर दोनों मामा के घर परसदा आ गए. देर रात मामा के घर की छत पर दोनों शराब पीने गए. यहां पिता ने शराब पीने के बाद बेटे से विवाद किया. इसके बाद बेटे ने पिता की हत्या कर दी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें