बसना : विश्व कीर्तिमान रचने 25 हजार से भी अधिक महिलाओं ने की... - CG Sandesh

बसना : विश्व कीर्तिमान रचने 25 हजार से भी अधिक महिलाओं ने की कलश यात्रा, विडियो

बसना नगर में विश्व कीर्तिमान रचने आज 25 हजार से भी अधिक महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया. 25 हजार से भी अधिक पीतांबरधारी महिलाएं ऐतिहासिक कलश यात्रा में गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में भागीदारी निभाते हुए आज बसना का नाम रोशन किया.

इस यात्रा के दौरान कथा वाचक पं. भारद्वाज का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. कलश यात्रा का यह नजारा अत्यंत ही अतभुत और भव्य था. इस दौरान कीर्तन दल, बैंड पार्टी एवं डीजे बैंड बाजा भी शामिल रहे.

इस कलश यात्रा को देखने वाले हर कोई आश्चर्यचकित हैं, कलश यात्रा में राधे-राधे और जय जगनाथ की गूंज के पूरी के जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने वाली श्रधालुओं की तरह दिखाई दे रही थी. दूर-दूर तक हर तरफ केवल कलश ही कलश नजर आ रहे थे. इस अत्यंत ही भव्य व एतिहासिक नज़ारे में 25 हजार से भी अधिक महिलाओं ने पीले रंग की साड़ी में कलश यात्रा निकालकर आपना योगदान निभाया. इस यात्रा को सफल बनाने में नीलांचल सेवा समिति के संयोजक संपत अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका रही. दशहरा मैदान में आज दोपहर 3 बजे से  पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज द्वारा भागवत कथा सुनाया जायेगा जो 7 दिनों तक चलेगा.

आपको बता दें कि आज 25 हजार पीतांबरधारी महिलाएं द्वारा निकली यह ऐतिहासिक कलश यात्रा गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करते हुए बसना का नाम रोशन करेगा.


अन्य सम्बंधित खबरें